SI पेपर लीक मामला: सब इंस्पेक्टर मोनिका बर्खास्त, कार्रवाई का दौर जारी
जयपुर: पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश देने के बाद SI भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में चयनित ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अब तक 46 थानेदारों को बर्खास्त किया जा चुका है। जयपुर रेंज IG ने झुंझुनूं पुलिस लाइन से गिरफ्तार की गई सब इंस्पेक्टर मोनिका जाट को गुरुवार को बर्खास्त किया। हाल ही एसओजी ने मोनिका को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट व सभी रेंज में कुल 45 थानेदारों को बर्खास्त किया जा चुका है। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के बाद सभी ट्रेनी थानेदारों को उनके आवंटित जिलों में स्थित पुलिस लाइन में पोस्टिंग दी गई थी। एसओजी की ओर से SI पेपर लीक मामले में अभी जांच की जा रही है। मामले में 50 से अधिक ट्रेनी SI गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि गैंग के सरगना व अन्य सदस्यों सहित डमी अभ्यर्थी बनकर दूसरों की जगह परीक्षा देने वाले 44 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब तक इनको किया जा चुका बर्खास्त
अब तक आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राइका के बेटे देवेश राइका व बेटी शोभा राइका, नीरज कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार बगडिय़ा, एकता, अविनाश पलसानिया, सुरजीत सिंह यादव, राकेश, विजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, इंदुबाला, भगवती, प्रेमसुखी, सुभाष बिश्नोई, राजेश्वरी, मनोहरलाल गोदारा, विक्रमजीत बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई, श्याम प्रताप सिंह, मनीष बेनीवाल, जयराज सिंह, मनीषा सिहाग, मंजू बिश्नोई, श्रवण कुमार गोदारा, करणपाल गोदारा, जगराम, अंकिता गोदारा, मंजू देवी, कोटा रेंज: मालाराम बिश्नोई, चेतन सिंह मीणा, रेणू कुमारी, डालूराम मीणा, विवेक भांबू, रोहिताश जाट, नारंगी कुमारी, गोपीराम पुत्र किशनाराम, चंचल पुत्र श्रवणराम बिश्नोई, अजय पुत्र बाबूलाल बिश्नोई, दिनेश कुमार पुत्र गंगाराम बिश्नोई, नरेश पुत्र भैराराम बिश्नोई, प्रियंका बिश्नोई, दिनेश कुमार बिश्नोई, हरखू जाट, सुरेन्द्र कुमार को बर्खास्त किया जा चुका है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा