उदयपुर को स्वच्छता में भी बनाएं सिरमौर-संभागीय आयुक्त
जयपुर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की कार्यशाला जिला परिषद सभागार में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के विशिष्ट आतिथ्य और राज्य सरकार की ओर से नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण संयोजक के के गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें गुप्ता के निर्देशन में कार्य करते हुए प्रथम चरण में उदयपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को स्वच्छता में मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया।
संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि स्वच्छता में उदयपुर का प्रदर्शन निराशाजनक है, इसे सुधारना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डूंगरपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां स्वच्छता में अभूतपूर्व काम हो सकता है तो उदयपुर में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की गिनती पर्यटन में अव्वल नंबर पर है इसे स्वच्छता में भी सिरमौर बनाना है। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता के लिए इच्छाशक्ति से कार्य करने की नसीहत दी। एसबीएम ग्रामीण के संयोजक के के गुप्ता ने स्वच्छता, जल संचय, शिक्षा, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में डूंगरपुर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री झाडू लेकर निकल रहा है तो इससे अंदाजा लगाना चाहिए कि स्वच्छता का कितना महत्व है। स्वच्छता के बिना शेष उपलब्धियों का कोई मतलब नहीं है। गुप्ता ने कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। डूंगरपुर इसका जीवंत उदाहरण है। वहां जनता में स्वच्छता के प्रति एक माहौल तैयार किया। अधिकारियों का सहयोग मिला।
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक