जेठानी ने देवरानी के बच्चे को जहर दिया.....
जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर में जेठानी ने अपनी देवरानी के मासूम बच्चे को जहर देकर मारने की कोशिश की है। हालांकि बच्चा बच गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जेठानी पलंग पर सो रहे एक मासूम बच्चे के मुंह में दवा ड्रापर से जहर की बूंदें डालती हुई नजर आ रही है। दरअसल, वह जेठानी के बच्चे को जान से मारना चाहती थी। लेकिन जहर देने के बाद भी बच्चा बच गया। पीड़ित बच्चे को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी देवरानी के दो मासूस बच्चों की जहर के कारण मौत हो गई थी। दोनों बच्चों की मौत के समय भी यह आशंका जताई गई थी कि किसी ने बच्चों को जहर दिया था।
दोनों बच्चों की मौत के बाद देवर ने घर में कैमरा लगवा दिया
दोनों बच्चों की मौत के बाद देवर ने घर में कैमरा लगवा दिया था। तीन दिन पहले देवरानी के तीसरे बच्चे के मूंह में जहर की बूंद डाली। यह घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। घर में मौजूद लोगों ने वीडियो देखा तो तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां आईसीयू में बच्चे का उपचार जारी है। देवरानी को जेठानी पर पहले से ही शक था। स्वजन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद