अंबेडकर स्मारक पर विशेष आयोजन और पुष्पांजलि
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।
राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया।
इसमें कहा कि बाबा साहेब का जीवन देश के गरीबों, उपेक्षितों, शोषितों और जातिवाद एवं सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं समेत 'बहुजन समाज' की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए बीता। इसकी गारंटी उन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि यदि देश की केंद्र व राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टियां बाबा साहेब के अति मानवतावादी, सर्वजन-हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सही से सफल हो पातीं तो भारत अभी तक आत्मनिर्भर और विकसित देश बन गया होता। साथ ही बहुजनों की गरीबी, बेरोजगारी, जातिवादी द्वेष, शोषण व जुल्म-ज़्यादती से मुक्त समता एवं न्याय-युक्त जीवन लोगों को जरूर दे पाता।
वहीं दूसरी ओर गोमती नगर के डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर सुबह 9:30 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके लिए राजधानी में एक दिन पहले से ही बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सोमवार शाम तक 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच चुके थे।
जयपुर में परिवार का कत्ल करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा, खाटू श्यामजी से लौटते वक्त पकड़ा
कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट