ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो की मौत
जैसलमेर । जिले के बड़ाबाग गांव के पास एक कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में कार में सवार दिगपाल (19) पुत्र गोपाराम निवासी काठोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल नागेश (19) पुत्र किशनाराम निवासी रूपसी को जवाहर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अशोक मेघवाल निवासी सम का इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 140 की स्पीड से दौड़ रही थी। इसी वजह से आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने से गाड़ी उछलकर तीन बार पलटने के बाद दूर जा गिरी। गाड़ी में सवार तीनों युवकों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। गाड़ी की तेज स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में रखी ईंटें भी सड़क पर बिखर गईं। जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके