हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कैफे संचालक की दर्दनाक मौत
बिलासपुर । नेशनल हाईवे पर शाम एक भीषण सडक़ हादसे में बिलासपुर निवासी कैफे संचालक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। यह दुर्घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रेस्ट इन सर्विस एरिया के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय तरुण कुमार प्रजापति के रूप में हुई, जो तिफरा, बिलासपुर का रहने वाला था। वह कोनी में टिक टॉक कैफे का संचालक था। जानकारी के मुताबिक, तरुण सरगांव किसी काम से आया था और वापस बिलासपुर लौटते समय रायपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीएल 0802) को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तरुण को सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरगांव पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तरुण के असामयिक निधन से परिवार और दोस्तों में गहरा शोक है। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों ने एक और जीवन छीन लिया है, जिससे सडक़ सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश