ऑक्शन माइंस को जल्द परिचालन में लाने के लिए राज्य सरकार गंभीर
जयपुर । राज्य सरकार ऑक्शन खानों को जल्द से जल्द परिचालन में लाने को लेकर गंभीर है। ऑक्शन माइंस को पर्यावरण स्वीकृति के कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द पर्यावरण स्वीकृति की औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए स्टेट एन्वायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट कमेटी सिया के चेयरमेैन मुनीश गर्ग और प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त के बीच पर्यावरण भवन में विस्तार से चर्चा हुई।
प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य सरकार ऑक्शन माइंस को जल्द से जल्द क्रियाशील करने पर फोकस कर रही है और इसके लिए माइंसधारकों को सहयोग, मार्गदर्शन और समन्वय के लिए राज्य सरकार द्वारा पोस्ट ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल का गठन किया है। रविकान्त ने आग्रह किया कि पर्यावरण स्वीकृतियों के मेजर व माइनर मिनरल्स के बजरी सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सुनवाई सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को तय समय सीमा में पूरा कराया जाए ताकि ऑक्शन माइंस को पर्यावरण स्वीकृति जारी होने के बाद की अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा कराकर उन खानों में खनन कार्य आरंभ करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे अवैध खनन गतिविधियां रुक सकेगी वहीं खनन कार्य आरंभ होने से उत्पादन, निवेश, रोजगार और रेवेन्यू प्राप्त होने लगेगी।
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की पार्षदों की बाड़ेबंदी की तैयारी, कांग्रेस भी सक्रिय
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत