राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को
जयपुर । शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त जारी करने के उपलक्ष्य में 24 फरवरी को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में किसान सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने समारोह की तैयारियों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की एवं दिये गये कार्यो को समय पर जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।राजन विशाल ने बताया कि समारोह को बहुपयोगी बनाने के लिए अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेन्द्र कुमार को वेन्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर, निमंत्रण पत्र प्रारूप एवं आमंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी है।
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश