अवैध गैस कारोबार पर प्रशासन का सख्त एक्शन
जयपुर। शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर गठित तीन विशेष प्रवर्तन दलों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कुल 56 घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर तथा रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई के दौरान 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कांटे और 3 रेगुलेटर (रबर पाइप सहित) भी जब्त किए। संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की सूचना पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र (आमेर रोड) में छापेमारी के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया। यहां से 20 घरेलू सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे बरामद किए गए। इसी तरह गोपालपुरा बाईपास स्थित श्याम एवं गोयनका जनरल स्टोर पर कार्रवाई में घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई। यहां से 23 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे जब्त किए गए। वहीं विष्णु मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला सामने आया। यहां से 13 व्यवसायिक गैस सिलेंडर और 3 रेगुलेटर जब्त किए गए। इसके अलावा विशेष प्रवर्तन दल ने एक गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया और संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने बताया कि शहर में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रवर्तन-सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात