कद्दावर नेता काका सुंदरलाल बीमार
झुंझुनूं । पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के समकालीन और शेखावत सरकार में मंत्री रहे शेखावाटी क्षेत्र के कद्दावर नेता काका सुंदरलाल बीमार हैं। पिछले 4 दिनों से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। काका सुंदरलाल को सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने के कारण 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया था। वे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अब उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। ज्यादा उम्र के चलते उनको सांस सहित अन्य बीमारी होने के चलते वे अस्पताल में भर्ती हैं।
मल्टीपल डिजीज के चलते अस्पताल प्रशासन ने 3 सदस्यीय बोर्ड गठित किया है। मेडिसन विभाग के सीनियर प्रो डॉ सुधीर मेहता, यूरोलॉजी के डॉ दीपक जैन, एंडोक्राइनोलॉजी के डॉ बलराम शर्मा के निर्देशन में उनका इलाज चल रहा है। एससी आयोग के चेयरमेन रह चुके है काका सुंदरलाल के भाजपा सहित हर दल के नेताओं से अच्छे संबंध हैं।
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
Rajasthan को मिलेगा एक और नया एयरपोर्ट, विकास को रफ्तार