छात्र आंदोलन की गूंज महाराष्ट्र तक, आज राज्यव्यापी बंद का ऐलान
मुंबई: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने गुरुवार को ‘महाराष्ट्र बंद’ का आह्वान किया है। वीबीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने प्रेस वार्ता में यह घोषणा करते हुए बताया कि वामपंथी राजनीतिक दलों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों ने इस बंद को अपना पूरा समर्थन दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बंद के प्रति एकजुटता जाहिर की है।
ज़रूरी सेवाएं रहेंगी चालू, यातायात पर पड़ सकता है असर
बंद के दौरान आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। कुछ व्यावसायिक क्षेत्रों और बाजारों में ऐच्छिक रूप से दुकानें बंद रह सकती हैं। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है, लेकिन प्रदर्शनों और संभावित सड़क जाम के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वीबीए प्रमुख ने बीएमसी यूनियनों, बेस्ट यूनियनों और मजदूर संगठनों से भी बंद को सफल बनाने की अपील की है।
छात्र आंदोलन पर दमन का आरोप और राहुल गांधी से अपील
प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर अमानवीय अत्याचार किए गए हैं और केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व पुलिस बल तथा प्रादेशिक सेना तक का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से खुद जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।
चैत्यभूमि पर पुलिस की कड़ाई, कई वामपंथी नेता नजरबंद
महाराष्ट्र बंद के ऐलान के बीच मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। दादर वेस्ट स्थित ऐतिहासिक चैत्यभूमि पर शांतिपूर्ण सभा करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया और पूरे इलाके में भारी बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। एहतियाती कदम उठाते हुए भाकपा और माकपा से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं व छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया गया या उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूहों में एकत्रित होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जता रहे हैं।
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा और 221 तस्कर सलाखों के पीछे
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
आरक्षण लॉटरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा