बुद्धि का प्रतीक
ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। उनकी कृपा इन दोनों राशियों पर बरसती है। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। बुध देव की कृपा से जातक को कारोबार में उम्मीद से अधिक सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
बुध गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 24 जनवरी को शाम 05 बजकर 45 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस राशि में बुध देव 10 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से धनु और मकर समेत कई अन्य राशियों को लाभ होगा।
कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन सफलता के द्वार खोलने जैसा साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। रिश्ता तय हो सकता है। शादी के भी योग बन रहे हैं। गुरु और बुध दोनों की कृपा बरसेगी। इससे करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। क्रय और विक्रय यानी खरीदने और बेचने से संबंधित काम से आपको विशेष धन लाभ होगा। हालांकि, पार्टनरशिप में काम बिल्कुल न करें।
कन्या राशि
बुध देव की कृपा कन्या राशि के जातकों पर भी बरसेगी। 11 फरवरी तक आपको धन लाभ होगा। आप धन अर्जन करने में सफल होंगे। कारोबार में कई ऐसे फैसले लेंगे, जिससे आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इससे आप अपना काम पूरा कराने में सफल होंगे। भगवान गणेश की वंदना करने से विशेष लाभ होगा।
तुला राशि
बुध का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। आसान शब्दों में गाड़ी खरीद सकते हैं। नए काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आलस से बचना होगा। जीवन में सुखों का आगमन होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग