पांच प्रतिष्ठानों में कर अनियमितताएं उजागर
जयपुर । राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर अनुपालन सुनिश्चित करने, कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से 21 व 22 अगस्त को अजमेर, जोधपुर, डीडवाना-कुचामन और कोटपूतली बहरोड़ में कार्रवाई करते हुए पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण वाणिज्यिक कर विभाग की टीम द्वारा किया गया। कार्रवाई के दौरान टर्नओवर छिपाने, अघोषित स्टॉक, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा बिना उचित बिलिंग के कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण अनियमितताएं सामने आईं। इन मामलों में कुल 66.95 लाख रुपए की संभावित/चिह्नित कर देयता सामने आई है, जिसमें से 65.95 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा की गई है। अजमेर में नीरज सेल्स कॉरपोरेट तथा यूनिक बाथकेयर के परिसरों का सर्वे किया गया। दोनों प्रतिष्ठान सैनिटरीवेयर एवं बाथ केयर उत्पादों के कारोबार से संबंधित हैं।सर्वे के दौरान भौतिक स्टॉक का सत्यापन करने पर घोषित स्टॉक की तुलना में अधिक स्टॉक पाया गया, जिससे अघोषित स्टॉक एवं टर्नओवर छिपाने की आशंका सामने आई।
दोनों मामलों में व्यवसाय से संबंधित लूज पेपर, रजिस्टर/नोटबुक सहित रिकॉर्ड जब्त किए गए। दोनों प्रतिष्ठानों में प्रत्येक मामले में लगभग 20 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई। इनमें नीरज सेल्स कॉरपोरेट द्वारा 10 लाख तथा यूनिक बाथकेयर द्वारा 5 लाख रूपए इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर में स्वेच्छा से जमा किए गए हैं। संबंधित मामलों में आगे की जांच एवं शेष देयता निर्धारण की कार्रवाई जारी है।जोधपुर में बीआरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी में निरीक्षण की कार्रवाई में प्रारंभिक जांच के दौरान एक प्रारंभ से ही रद्द फर्म से प्राप्त 8.46 लाख रुपए प्रतिबंधित लिए जाने की जानकारी सामने आई। मामले में लगभग 12 लाख रुपए की संभावित देयता का आकलन किया गया है। मकराना में सर्वेश्वर ट्रेडिंग कंपनी में विभाग द्वारा जांच की गई। प्लाईवुड, टिम्बर एवं संबंधित लैमिनेटेड वुड के कारोबार से जुड़े इस प्रतिष्ठान के संबंध में विभाग को बिना उचित बिलिंग के खरीद-बिक्री तथा आईटीसी के माध्यम से कर देयता के समायोजन की सूचना प्राप्त हुई थी।निरीक्षण के दौरान लूज पेपर सहित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए गए। मामले में लगभग 12 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई, जिसमें से 5 लाख रुपए इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर के माध्यम से जमा किए गए। पुस्तकों, खरीद बिलों एवं अन्य अभिलेखों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।रानीपुरा सोलर प्राइवेट लिमिटे, नीमराना क्षेत्र, कोटपूतली-बहरोड़ में सर्च कार्रवाई में पोर्टल के विश्लेषण एवं फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर यह सामने आया कि कंपनी द्वारा निर्माण/वर्क कॉन्ट्रैक्ट गतिविधियों प्रतिबंधित ढ्ढञ्जष्ट का लाभ लिया गया था।विस्तृत सत्यापन के दौरान करदाता द्वारा 45 लाख 95 हज़ार 987 रुपए का प्रतिबंधित ढ्ढञ्जष्ट स्वेच्छा से जमा किया गया। कार्रवाई के दौरान कोई माल या अभिलेख जब्त नहीं किया गया। शेष अभिलेखों की जांच कर अतिरिक्त कर, ब्याज अथवा अन्य देयता की स्थिति का निर्धारण किया जा रहा है।जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही इन कार्रवाइयों का उद्देश्य करदाताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि निष्पक्ष कर व्यवस्था, पारदर्शी व्यापारिक व्यवहार और राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा डेटा एनालिटिक्स, क्चह्र-ङ्खद्गड्ढ विश्लेषण, फील्ड इंटेलिजेंस एवं जोखिम आधारित चयन के आधार पर ऐसे मामलों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना बिल व्यापार, टर्नओवर का दमन, अघोषित स्टॉक तथा अपात्र ढ्ढञ्जष्ट का लाभ लेने वाले करदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित मामलों में अभिलेखों की विस्तृत जांच एवं शेष देयता निर्धारण के बाद कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद