शिक्षक नहीं जा पाएंगे महाकुंभ
भोपाल। अब मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में अब शिक्षक प्रयागराज में लगे महाकुंभ हो या संतान पालन अवकाश (सीसीएलई) के लिए अवकाश नहीं ले पाएंगे। इसका कारण यह है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) लगाने का आदेश जारी कर दिया है। शासन ने 15 फरवरी से 15 मई तक के लिए एस्मा लागू कर दिया है। इस अवधि में परीक्षाओं में नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी और अन्य स्टाफ अवकाश नहीं ले पाएंगे और हड़ताल भी नहीं कर सकेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मप्र बोर्ड की परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है। इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एस्मा एक्ट लागू रहेगा। इस कारण अब शिक्षक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। हालांकि महाकुंभ में जाने के लिए और संतान पालन अवकाश के लिए जिला स्तर पर शिक्षकों के काफी आवेदन आ रहे हैं। अब तक करीब 150 आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) के पास आए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों के अवकाश को स्वीकृत नहीं करने का आदेश जारी किए हैं। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है। इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एस्मा एक्ट लागू रहेगा।
सीसीएल के कई आवेदन आए
परीक्षा के पहले कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सीसीएल व अन्य तरह की छुट्टी के लिए आवेदन लगा रहे हैं। डीईओ कार्यालयों में कई शिक्षकों के आवेदन पेंडिंग हैं।
कमिश्नर व कलेक्टर की पांच फरवरी को होगी बैठक
मप्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी संभाग कमिश्नर व कलेक्टरों की वीडियो कांफ्रेसिंग पांच फरवरी को आयोजित की जा रही है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं कि माशिमं द्वारा आयोजित परीक्षाएं वर्ष 2024-25 की व्यवस्थाओं के संबंध में पांच फरवरी को दोपहर 12 से दो बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई है।
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग