टीम इंडिया को मिला दूसरा 'गिल', Vaibhav Suryavanshi के साथ मिलकर इंग्लैंड को धोया
नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी के साथ ही युवा विहान मल्होत्रा के शतक के चलते भारतीय अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। भारत की युवा टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 को चौथे वनडे मैच में 55 रन से रौंदा।
वैभव को तो आईपीएल ऑक्शन के बाद से ही पूरा देश जानने लगा है, लेकिन अब क्रिकेट के गलियारों में विहान मल्होत्रा के नाम की भी चर्चा हो रही है। क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते हैं कि आखिर यह बल्लेबाज कौन है।
110 गेंदों पर जड़ दिया शतक
3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विहान ने 106.61 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 121 गेंदों पर 129 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में 18 साल के विहान ने 15 चौकों के साथ ही 3 छक्के भी जड़ दिए। उन्होंने वैभव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 219 रन की पार्टनरशिप की। वैभव के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में विहान भी कैच आउट हो गए। विहान ने 110 गेंदों पर शुभमन गिल की स्टाइल में जश्न मनाया।
विहान मल्होत्रा के बारे में
विहान मल्होत्रा का जन्म 1 जनवरी 2007 को पंजाब के पटियाला में हुआ। विहान पंजाब के लिए जूनियर क्रिकेट खेलते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मध्यक्रम में बैटिंग करता है। इतना ही नहीं वह समय-समय पर गेंदबाजी भी करते हैं। वह पंजाब की अंडर-16 टीम के लिए खेल चुके हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चहते ही उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की।
55 रन से जीता मुकाबला
मुकाबले की बात करें तो भारतीय अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड अंडर-19 को 55 रन से हराया। वैभव सूर्यवंशी (143) और विहान मल्होत्रा (129) के शतक की मदद से भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड अंडर-19 टीम 308 रन ही बना सकी। रॉकी फ्लिंटॉफ ने 107 रन बनाए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। सीरीज का आखिरी मुकबला 7 जुलाई को खेला जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव