पृथ्वीराज की 'सरजमीन' का टीजर आउट
नई दिल्ली। 'सरजमीन की सलामती से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं...' करण जौहर एक बार फिर देशभक्ति से भरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम सरजमीन है जिसका हिंट उन्होंने पिछले साल ही दे दिया था। पहले यही मूवी इब्राहिम अली खान का डेब्यू माना जा रहा था।
खैर, 30 जून को सोशल मीडिया पर सरजमीन का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ जिसमें देशभक्ति की भावना के साथ-साथ एक्शन, थ्रिल और इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है। डेढ़ मिनट के टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान ने अपने इंटेंस लुक से हैरान किया है।
पृथ्वीराज-काजोल की दमदार अदाकारी
टीजर की शुरुआत एक्शन से होती है। आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे पृथ्वीराज जंगल के बीचोबीच दुश्मनों के साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। काजोल जो पृथ्वीराज की बीवी का किरदार निभा रही हैं, उनका लुक मिस्ट्री से भरा हुआ है। फिल्म में उनका एक डायलॉग है- बहुत बड़ी गलती कर दी है तुमने। मैंने पहले भी कहा था, सरजमीन की सलामती से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं।
विलेन बनकर इब्राहिम ने किया हैरान
यह जाहिर करता है कि पृथ्वीराज सुकुमार फिल्म में कितने बड़े देशभक्त हैं। दिग्गज अभिनेता सुकुमार और काजोल बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी अदाकारी टीजर में भी साफ-साफ दिख रही है, लेकिन इब्राहिम अली खान का लुक शॉकिंग रहा। खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता ने चंद सेकंड्स के स्क्रीन अपीयरेंस में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। उनका लुक देख लगता है कि वह फिल्म में आतंकवादी की भूमिका निभाएंगे।
सरजमीन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसे मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। टीजर के साथ अनाउंस कर दिया गया है कि यह ऑनलाइन कब स्ट्रीम होगी। आप सरजमीन को 25 जुलाई 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है जबकि इसका निर्माण करण जौहर ने किया है। नादानियां में इब्राहिम अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी ट्रोल हुए थे। अब देखना होगा कि सरजमीन के लिए उन्हें कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद