सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जयपुर । सुभाष चौक थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। थानाप्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि इस संबंध में शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी कैसर अहमद ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी का फ्रैक्चर होने के कारण वह आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में था। बेटा कबीर घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर लोहे की खिडक़ी तोडक़र 20 हजार रुपए, चांदी की पायेजब, अंगूठी, सेट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, प्रेशर कूकर, चार भगोन सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी बास बदनपुरा गलता गेट निवासी मोहम्मद आरिफ (23) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प