सीएम ने रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा एवं पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट एवं भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की शुरुआत होना गर्व का क्षण है। ऐसे में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभा स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था की जा रही है, वहां आमजन के लिए छाया, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने वाली सभी ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं और जिलों में तकनीकी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, बालोतरा से एचआरआरएल के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा