कोर्ट ने कहा उसे क्लीनचीट कैसे दी
जयपुर । गहलोत सरकार में सचिवालय में सोना मिलने के जिस मुद्दे को प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। उसी भर्ष्टाचारी को गहलोत सरकार के क्लीनचीट देने पर हाईकोर्ट ने भजनलाल सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो को जमकर फटकार लगाई है। मामले पर हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन के मुखिया मेहराड़ को कोर्ट बुलाकर कहा कि जिस आईटी विभाग में इतना भ्रष्टाचार हुआ कि घर में सोना नहीं रखने पर दफतर की अलमारियां भर दी उसे क्लीनचीट कैसे दे सकते हो।
इस पर एसीबी के मुखिया एडीजी कोर्ट में खामोश खड़े रहे। कोर्ट ने कहा कि आपको जांच तो करना था। 2019 में आईटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कुलदीप के दफतर में अलमारियों में सोना और पत्नी के बैंक अकाउंट में करोड़ों मिले थे। एसीबी ने इस मामले की जांच में यह कहकर एफआर की फाइनल रिपोर्ट लगा दी कि यादव की पत्नी के पिता ने उसे दिया था। कोर्ट ने एसीबी से कहा कि आप 4 सप्ताह में पिछला सरकार के 5 साल के सभी टेंडरों की जांज करें। इस पर एसीबी के मुखिया ने कहा कि सरकार से करवा लीजिए हमारे पास संसाधन कम हैं। साथ ही मामले की जांच इतने कम वक्त में नहीं होगी। इस पर कोर्ट ने कहा आप ही जांच कीजिए वक्त हम देखेंगे। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना कि आरोपी कुलदीप के पास विभाग के कई बड़े अधिकारियों का पैसा है। जिसे सरकार बचाने रही है। कांग्रेस सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फाइनेंस सेक्रेटरी अखिल अरोड़ा पर आरोप लगाए थे। किरोड़ी के इस्तीफा वापस नहीं लेने की वजह यह भी बताई जा रही है कि भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के फाइनेंस सेक्रेटरी अखिल अरोड़ा को अब तक बनाए रखा है।
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा