फिल्म केसरी 2 जल्द ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुंबई । बहुप्रतीक्षित फिल्म केसरी 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और दर्शकों के बीच इसके लिए काफी उत्सुकता देखी जा रही है। इस फिल्म को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पास कर दिया है।
खास बात यह है कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका कारण फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के ग्राफिक चित्रण को माना जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केसरी 2 का रनटाइम 135 मिनट और 6 सेकंड है। फिल्म को 9 अप्रैल को सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जिनके लिए यह डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। केसरी 2 में अक्षय कुमार एक वकील सी शंकरन नायर की भूमिका में नजर आएंगे, जो जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते हैं।
फिल्म में उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आर माधवन फिल्म में नेविल मैककिनले नामक ब्रिटिश वकील का किरदार निभा रहे हैं, जो अक्षय के खिलाफ केस लड़ते हैं। अनन्या पांडे फिल्म में दिलरीत कौर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर 3 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के हृदयविदारक दृश्य दिखाए गए थे। ट्रेलर ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया और इसके इमोशनल व गहन दृश्यों की जमकर चर्चा हो रही है।
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान
विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
केरल चुनाव में नई पहल: युवा वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त Uber और खास सुविधाएं
अन्नामलाई का बड़ा बयान: “टिकट नहीं कटा, चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा था”
बस्तर को बड़ी सौगात, रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना को पूरा फंड
राहुल गांधी ने LDF पर साधा निशाना: BJP-RSS से सांठगांठ का आरोप
वेस्ट एशिया तनाव बढ़ा: ईरान ने पाकिस्तान की पहल ठुकराई, नई कार्रवाई का संकेत
क्या Rohit Shetty को हो रहा है अपनी फिल्मों पर पछतावा? क्रिप्टिक पोस्ट वायरल