राजस्थान नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है-बागड़े
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) की प्रदेशवासियो को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बागडे ने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि राजस्थानÓ नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राजस्थान दिवस भारतीय तिथि से मनाए जाने की घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस हमारे स्वाभिमान, सद्भाव की संस्कृति को सहेजने का है। उन्होंने इस दिवस पर संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
नव संवत्सर और नवरात्र पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार से आरम्भ हो रहे संवत्सर 2082 और चैत्र नवरात्रि पर सभी के मंगल की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा सभी लोगों का कल्याण करें। उन्होंने मां के नौ रूपों को नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा