पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जेवर और मुकुट बरामद किए
झालावाड़ | जिले की बकानी थाना पुलिस ने थोबडिया खुर्द स्थित भगवान राम मंदिर में हुई सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की मध्यरात्रि को अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मंदिर में विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों पर चढ़े चांदी के मुकुट, छत्र, कंदोरा और सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। ये सभी आभूषण ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा से चढ़ाए गए थे। मंदिर के पुजारी अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम बैरागी निवासी थोबड़िया ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गठित पुलिस टीम ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ के बाद प्रेमचंद तंवर, छितरलाल उर्फ घनश्याम तंवर, मोहर सिंह उर्फ मोड़ सिंह तंवर और सहयोगी बदे सिंह तंवर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दो चांदी के मुकुट और चोरी में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों छगनलाल तंवर, दिनेश तंवर और मोर सिंह तंवर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य आरोपी ने अपने घर से लोहे का सरिया उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने