प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित
जयपुर । संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बालोतरा जिले के सिवाना प्रवास के दौरान समदड़ी बाईपास पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। पटेल ने किसानों को समस्याओं पर उचित एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पटेल ने कहा वर्तमान में सीमा पर तनाव एवं बाह्य संकट को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और देश की सेना व सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कृषि एवं उद्यानिकी विकास के लिए राजस्थान कृषि विकास योजना के अन्तर्गत इस वर्ष एक हजार 350 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। पटेल ने कहा फसलों के नुकसान से बचाव व रोकथाम के लिए 75 हजार किसानों को 30 हजार किलो मीटर तारबन्दी के अनुदान के रूप में 324 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा नमो ड्रोन दीदी योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर उपलब्ध ड्रोन के माध्यम से इस वर्ष एक लाख हेक्टेयर में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव करने के लिए 2 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा