राज्य सरकार उपभोक्ता हितों के प्रति सजग व प्रतिबद्ध है
जयपुर । उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ता हितों के प्रति सजग व प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार—प्रसार किया जायेगा। गोदारा ने वीसी के माध्यम से उपभोक्ता मामले एवं भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानकीकरण-प्रमाणन एवं उपभोक्ता संरक्षण विषयक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बोधन कार्यक्रम में उदबोधन दिया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से वैश्विक उपभोक्ता बाजार में ई-कामर्स के तीव्र विकास से नई चुनोतियाँ आई है।उपभोक्ता इसके अनुचित व्यापारिक व्यवहार और अनैतिक कारोबार से अनभिज्ञ है।इसमें सुविधा के साथ दुविधा भी निहित है। इसके अलावा सोने—चांदी के आभूषणों में उपभोक्ता का शोषण हो रहा है। इसकी शुद्धता की जांच के लिए ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर क्यू आर कोड़ का प्रदर्शन कराया जाएगा।क्यूआर कोड स्कैन करने पर उपभोक्ता को हॉलमार्किंग केन्द्रों की जानकारी मिल जाएगी। प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जागरूकता अभियान की पहली कड़ी है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सुसंवाद स्थापित किया जाय।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई