राजस्थान के चुरू में तापमान पहुंचा 50.5 डिग्री सेल्सियस के पार
जयपुर । राजस्थान के चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में हैं। उसके अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री, गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी एवं फलोदी 49.0 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48.0 डिग्री, जयपुर में 46.6 डिग्री और बाड़मेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उसके मुताबिक पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो अब तक सबसे अधिक है. यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिलानी में इससे पहले 1999 में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह, चुरू में इससे पहले जून 2019 में अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोटा में न्यूनतम तापमान भी 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राज्य में लगभग एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र ने उम्मीद जताई है कि आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है जिससे राज्य में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
केंद्र के अनुसार 31 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह गतिविधियां एक एवं दो जून को भी जारी रहेंगी।
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज