मानसून से पहले चली आंधी और हुई हल्की बारिश
जयपुर । राजस्थान में मानसून आने से पहले प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से आंधी और हल्की बारिश का दौर चल रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। अब कई जिलों में आंधी भी चल रही है। हल्की बारिश भी हो रही है लेकिन 2 दिन पहले प्रदेश का तापमान गिरकर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को 43 डिग्री और सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस से बाहर निकल गया है।
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट में आज प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में भीलवाड़ा, राजसमंद, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में हल्की बारिश का दौर कुछ जिलों में कल भी जारी रहेगा, लेकिन कल से अगले 3 दिन तक प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से लू चलने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में स्पष्ट है कि प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर आने वाला है। राजधानी जयपुर के दिन और रात्रि के तापमान में उतार चढाव बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी होकर पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि रात्रि के पारे में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा जबकि रात्रि का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर