आज इन तीन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर, भरतपुर और धौलपुर को इन दिनों भारी बारिश के कारण कहर झेलना पड़ रहा है। इन तीन जिलों में जगह-जगह पानी भर गया है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। अभी भी यहां के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन जिलों में तूफानी बारिश का दौर आज भी जारी रहने की आशंका है।
मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान के तीन जिलों में भारी और चार जिलों में सामान्य बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को राजस्थान के अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिले में भारी बारिश हा सकती है। वहीं बारां, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में भी बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि आज भारी बारिश का दौर कल के मुकाबले आज थोड़ा कमजोर रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जना के साथ ही कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना विभाग की ओ से जताई गई है।
वहीं उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्स्थान में 14 से 17 सितंबर तक बारिश के कहर से लोगों को राहत मिलेगी। इन दिनों मानसून शांत रहेगा। उस दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा