बिग बॉस में तांडव मचाने आ रहे ये सितारे
नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक रहा है। कंट्रोवर्सी और सेलिब्रिटीज की असली पर्सनैलिटी देखने के लिए उनके चाहने वाले बेकरार रहते हैं। बिग बॉस के 18 टीवी और तीन ओटीटी सीजन सक्सेसफुल होने के बाद अब चर्चा 19वें सीजन की है।
जैसा कि आप जानते हैं कि टीवी शो बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद से ही लोगों में बेताबी बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 की थी, लेकिन किसी कारण अब ओटीटी का नया सीजन नहीं आएगा, बल्कि मेकर्स ने बिग बॉस 19 लाने का फैसला किया है।
कब शुरू हो रहा है बिग बॉस 19?
काफी समय से चर्चा है कि बिग बॉस 19 जुलाई के आखिर में शुरू हो सकता है, लेकिन अब एक नई तारीख सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस का नया सीजन 3 अगस्त से शुरू हो सकता है। पहले भी यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अगस्त में ही शो आ जाएगा। अब डेट पर भी मुहर लग गई है। हालांकि, अभी तक बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बिग बॉस 19 का थीम क्या होगा?
टेली चक्कर के मुताबिक, बिग बॉस अब पुराने थीम के साथ आगे बढ़ने की सोच रहा है। सलमान खान के शो में एक सीक्रेट कमरा होने वाला है जहां पर कुछ कंटेस्टेंट्स को कैद करके रखा जाएगा और वे घर में मौजूद बाकी लोगों को देख पाएंगे। कहा जा रहा है कि इस बार फेयर एविक्शन होगा जो ऑडियंस पोल के हिसाब से तय होगा, ना कि टास्क से। इस बार कंटेस्टेंट्स को फिजिकल टास्क के जरिए राशन को कमाना पड़ेगा।
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स
- डेजी शाह
- तनुश्री दत्ता
- फैजल शेख उर्फ फैजू
- खुशी दुबे
- विक्रम सिंह चौहान
- राम कपूर
- शशांक व्यास
- लक्ष्य चौधरी
फिलहाल, अभी तक मेकर्स ने ना ही बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट का एलान किया है और ना ही कंटेस्टेंट्स लिस्ट जारी की है। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर आंख की फोटो (बिग बॉस का लोगो) शेयर किया गया था जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यह शो को लेकर है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव