भूत बंगले जैसा स्कूल: यह स्कूल नहीं भूत बंगला है', बच्चे दिन में भी जाने से डरते
क्या आपने कभी ऐसा सरकारी स्कूल देखा है जो चलता तो है, लेकिन किसी को दिखाई नहीं देता? यह कोई जादू नहीं, बल्कि बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की वह कड़वी सच्चाई है जहां शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही ने 25 से अधिक छात्रों और दो शिक्षकों के भविष्य को अधर में लटका दिया है. शहर से महज चार-पांच किलोमीटर दूर एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछले दो साल से अधिक समय से ‘अदृश्य’ अस्तित्व में है. स्कूल का ना तो कोई भवन है, न कोई स्थायी ठिकाना.
सितंबर 2023 में अतिवृष्टि से स्कूल का भवन जमींदोज हो गया था, लेकिन तब से लेकर आज तक नए भवन के निर्माण की स्वीकृति तो दूर, बजट का एक रुपया भी जारी नहीं किया गया है. नतीजा… शिक्षा का यह मंदिर कभी किसी ग्रामीण के घर के आंगन में लगता है, तो कभी पशुओं के तबेले में. यह महज खानापूर्ति नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक है.
शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता ये स्कूल
भीषण गर्मी हो या कड़ाके की सर्दी, या फिर मूसलाधार बारिश, छात्र स्कूल से नदारद रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके पास सिर छिपाने की कोई जगह नहीं है. शिक्षकों ने कई बार उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उनकी गुहार संबंधित अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंची.
भवन मालिक की ‘मर्जी’ पर चलता है स्कूल
यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि यह ‘चलती-फिरती’ पाठशाला पिछले दो सालों में कम से कम पांच बार अपना ठिकाना बदल चुकी है. स्कूल का अपना भवन न होने के कारण, शिक्षकों को हर दिन किसी ‘मेहरबान’ भवन मालिक की दया पर निर्भर रहना पड़ता है. अगर भवन मालिक के घर में कोई कार्यक्रम है या कोई अन्य कारण, तो बच्चों को तुरंत किसी और के मकान में शिफ्ट कर दिया जाता है. यह कैसी शिक्षा व्यवस्था है जहां बच्चों की पढ़ाई का समय भवन मालिक की ‘इच्छा’ पर निर्भर करता है?
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा