जयपुर में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप
जयपुर । राजधानी जयपुर स्थित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया है। हालांकि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने और क्यों अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी? जयपुर के करीब 10 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अस्पतालों को रविवार को एक ईमेल मिला था। जिसमें कहा गया कि बेड और बाथरूम में बम रखा है। इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में संबंधित अस्पतालों की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन अस्पतालों को उड़ाने की धमकी दी थी। उनमें मोनिलेक अस्पताल और सीके बिरला शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगा है कि आखिर किसने और क्योंकि धमकी भरा मेल भेजा?
जयपुर के अस्पतालों से पहले शनिवार को दिल्ली एनसीआर के 2 बड़े मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई व पूरे मॉल को खाली करा लिया। हालांकि तलाशी के दौरान मॉल में कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह, साधु-संतों का आशीर्वाद; 8 देशों के राजदूत भी रहे मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री के IAS पोते की तीसरी शादी, डिप्टी सेक्रेटरी बनी जीवनसाथी; दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर
काल भैरव मंदिर में सेल्फी पर रोक, पुलिसकर्मी की रील से मचा बवाल
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी