पेड़ धरती मां का श्रृंगार है-दिलावर
जयपुर । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पेड़ धरती मां का श्रृंगार है उसे अपने कृत्यों से खत्म ना करें। धरती हमें सब कुछ देती है, हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उसे संरक्षण देवें। यह बात उन्होंने भीलवाड़ा में अपना संस्थान एवं नगर निगम द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हरित संगम स्वच्छता एवं पर्यावरण मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है और ऑक्सीजन के लिए पेड़ का होना जरूरी है। वातावरण में तापमान बढ़ता जा रहा है, खतरे की घंटी बज चुकी है। पेड़ कम होने से जमीन को शीतलता नहीं मिल रही और रिचार्ज लेवल नहीं बढ़ रहा। हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। पॉलीथिन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मानवता की सबसे बड़ी दुश्मन है। इससे कैंसर जैसी भयानक बीमारी पैदा होती है। यदि हमे स्वयं को, परिवार को और देश को बचाना है तो पॉलीथिन के उपयोग को बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का स्टॉक करने वालों को पहले हम समझाएंगे, फिर भी नहीं माने तो कानून का उपयोग करेंगे।
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश