हैदराबाद एयरपोर्ट से ट्यूलिप कंपनी के डायरेक्टर किया गिरफ्तार, विदेश भागने की थी फिराक
निवेशकों के करीब 50 करोड़ रुपए हड़पने के आरोपी ट्यूलिप ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर को अजमेर की गंज थाना पुलिस ने हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है.
कंपनी का आरोपी डायरेक्टर देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था. पुलिस पिछले 5 साल से उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा था.
आरोपी जयपुर निवासी पीसी जैन और उसकी पत्नी शशि जैन के खिलाफ अजमेर जिले के रूपनगढ़, किशनगढ़ के अलावा देश भर में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जैन पर अजमेर में 5 हजार से ज्यादा निवेशकों और एजेंटों से करीब 50 करोड़ रुपए हड़पने का है.
अजमेर की गंज थाना पुलिस टीम आरोपी को हैदराबाद से अजमेर ले आई है. सीओ गौरीशंकर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है. गंज थाने में फॉयसागर रोड निवासी सावत सिंह पुत्र मदन सिंह ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया था. मामले की जांच दरगाह सीओ गौरीशंकर कर रहे हैं.
जांच अधिकारी ने बताया कि प्रकाशचंद जैन के खिलाफ विभिन्न धराओ में 1978 के तहत आरोप प्रमाणित पाए गए हैं. रिमांड के दौरान धोखाधड़ी के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
सीओ गौरी शंकर ने बताया कि आरोपी के जयपुर में भी कई ऑफिस हैं, जिन्हें सर्च करने के लिए आरोपी को जयपुर के लिए आज रवाना हुए हैं. ऑफिस से जो भी डॉक्यूमेंट मिलेंगे उन्हें जब्त कर जांच की जाएगी. आरोपी के 5 से 6 बैंक अकाउंट में मिले हैं, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन मिल सकता है। बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स भी मांगी गई है.
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा