शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर, रामसागड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपी दो साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गुजरात के प्रांतिज और अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। रामसागड़ा थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास थाना स्तर पर किए जा रहे थे, लेकिन आरोपी पकड़ में नही रहे थे। उन्हें पकड़ने हैडकांस्टेबल नारायणलाल, कॉन्स्टेबल राहुल और नरेश की टीम तलाश किया इस दौरान पुलिस ने 2 साल से फरार सुरेंद्र सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी बस्सी पुलिस थाना सराड़ा जिला सलूंबर को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं शराब तस्करी में फरार सूरज सिंह पुत्र वीनू सिंह चौहान टिंबावास कॉलेज रोड प्रांतीज जिला सांबरकांठा गुजरात को प्रांतिज से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज