आठ बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में मुहाना तिराहे से मुहाना मण्डी तक 200 फीट रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त, ग्राम मदरामपुरा में जविप्रा के खसरा नं. 271 जे.वी.वी.एन.एल. को आवंटित भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त एवं निजी खातेदारी करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त किया गया। साथ ही जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम गुवारडी में गैर मुमकिन आम रास्तें की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मुहाना तिराहे से मुहाना मण्डी तक दोनों तरफ 03 कि.मी. तक 200 फीट रोड सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर, कबाड़ियों द्वारा अवैध रूप से लोहे लक्कड का कबाड़, पुरानी गाड़ियां, टीनशेड, टायर, व अन्य सामान डालकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था, जिससे स्थानीय लोगों व आमजन को रास्तें को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर 200 फीट रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मदरामपुरा, जिला जयपुर में जविप्रा के खसरा नं. 271 ज.ेवी.वी.एन.एल. को आवंटित भूमि में से करीब 1000 वर्गमीटर पर स्थानीय कास्तकार (खातेदारों) द्वारा कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से फसल उगाकर तारबंदी कर अतिक्रमण कर रखा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर जे.वी.वी.एन.एल. की आवंटित भूमि को करवाया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त। जेडीए द्वारा जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कपूरवाला, खातीयों की ढ़ाणी के पास, तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कपूरवाला, खातीयों की ढ़ाणी के सामने तहसील सांगानेर, जिला जयपुर में ही दूसरी करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?