मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि हिडमेटा, कामालंका के जंगलों में इन्द्रावती कमेटी के माओवादी उपस्थित होने की सूचना मिली थी। इस पर जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा छत्तीसगढ़ फोर्स हिडमेटा के जंगल की ओर निकली। तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए। दोनों की शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा जंगल में माओवादी कैम्प को ध्वस्त कर मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इलाके में सघन गश्त जारी है। वहीं एक बड़े नक्सली नेता सुधाकर को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गुंडेम और पूवर्ती के मध्य जंगल में हुई। सुधाकर पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था।
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत