एक करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच । जिले की नानपारा कोतवाली की पुलिस ने दो तस्करों को 500 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में नानपारा कोतवाली की पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी, सिपाही नागेंद्र सिंह, अमित सिंह और अनुराग सिंह की टीम ने ककरी चौराहा के निकट से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 500 ग्राम स्मैक और 5000 रुपए की नगदी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसमें एक और नगदी को शीश कर दिया गया है जबकि पकड़े गए इसमें तस्कर जावेद पुत्र जुनैद निवासी पुरानी बाजार नानपारा और शकील पुत्र धनु उर्फ मुजीबुर हसन के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रूपये है।
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट