उदयपुर जिला कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी के कामों का निरीक्षण
जयपुर । उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता सिटी राउण्ड पर निकले। इस दौरान उन्होंने वॉल सिटी एरिया का पैदल भ्रमण कर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर नमित मेहता नगर निगम आयुक्त रामप्रकाष, स्मार्ट सिटी के एसीईओ कृष्णपालसिंह चौहान, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेष पुजारी, स्मार्ट सिटी एक्सईएन दिनेष पंचौरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ रंगनिवास पुलिस चौकी पहुंचे।
उन्होंने पैदल भ्रमण प्रारंभ किया। महालक्ष्मी मंदिर होते हुए जगदीष चौक, सिटी पैलेस रोड़, लालघाट, गणगौर घाट, दाई जी की पुलिया से मांझी मंदिर, अंबराई घाट, चांदपोल पुलिया, नई पुलिया, हाथी पोल से घंटाघर तक आए। इस दौरान जिला कलक्टर ने मार्ग में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से कराए गए सीवरेज, बिजली, पेयजल संबंधी कार्यों, पार्किंग सुविधाओं, हेरिटेज विकास कार्यों आदि का सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान हेरिटेज स्थलों पर कई जगह निजी पोस्टर-पेम्पलेटस् चस्पा किए हुए पाए गए। वहीं कई जगह सड़क को क्रोस करते हुए बैनर टंगे हुए थे। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस प्रकार से पोस्टर-बैनर शहर की सुंदरता तथा हेरिटेज स्थलों की महत्ता को कलुषित करते हैं। उन्होंने ऐसे भी पोस्टर-बैनर तत्काल प्रभाव से हटवाने के निर्देष दिए।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब