यूक्रेन ने रूस के रणनीतिक रॉकेट सेंटर पर किया मिसाइल अटैक, बढ़ा तनाव
कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध में अब एक-दूसरे के बेहद संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों पर भीषण हमले करने की होड़ मच गई है। शनिवार को यूक्रेन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी 'स्पेसएक्स' के स्टारलिंक नेटवर्क का मुकाबला करने के लिए सैटेलाइट सिस्टम विकसित कर रहे रूसी रॉकेट सेंटर को उड़ा दिया है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना ने रूस के एक प्रमुख सैन्य एयरबेस को भी निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई है।
यूक्रेन निर्मित 'फ्लैमिंगो' मिसाइल से 900 किमी अंदर हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने स्वदेशी 'फ्लैमिंगो' (Flamingo) क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल कर रूस के समारा स्थित रॉकेट सेंटर पर सटीक हमला किया। यह सेंटर रूसी सीमा से करीब 900 किलोमीटर भीतर स्थित है। जेलेंस्की ने कहा कि 2025 में तैयार की गई इस घातक मिसाइल का मुख्य उद्देश्य रूस की सैन्य शक्ति को कमजोर कर शांति स्थापित करने के लिए मजबूर करना है।
रूसी सैन्य एयरबेस तबाह, दोनों ठिकानों में लगी भीषण आग
रॉकेट सेंटर के साथ-साथ यूक्रेनी सेना ने रूस के निजनी (Nizhny) स्थित सैन्य हवाई पट्टी पर भी ताबड़तोड़ बमबारी की। यूक्रेन का दावा है कि इसी एयरबेस से रूसी लड़ाकू विमान उड़ान भरकर यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाते थे। यूक्रेनी रक्षा बलों के अनुसार, इन दोनों सटीक हमलों के बाद दोनों रूसी सैन्य ठिकानों में भीषण आग लग गई है और भारी नुकसान हुआ है।
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना