अनियंत्रित ट्रेलर पुलिया से टकराया, लोहे के पाइप गिरे; दो गंभीर
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। गुडला गांव स्थित बालाजी की पुलिया पर लोहे के पाइपों से लदा एक ट्रेलर अचानक असंतुलित होकर पुलिया की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रेलर में भरे भारी लोहे के पाइप पुलिया के नीचे बने दो मकानों पर जा गिरे और देखते ही देखते दोनों घर मलबे में तब्दील हो गए।
दो की हालत गंभीर
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सांगोद अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग सहमे हुए नज़र आए। सांगोद थाने के एसआई अब्दुल कलाम ने बताया कि यह ट्रेलर सांगोद से कोटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बालाजी की पुलिया पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया की दीवार से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर के पिछले हिस्से में लदे भारी पाइप नीचे स्थित मकानों पर टूट पड़े।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
एसआई ने बताया कि उस वक्त पुलिया के नीचे कोई भीड़ नहीं थी, वरना यह हादसा और भी बड़ी त्रासदी बन सकता था। हादसे के बाद यातायात को वैकल्पिक मार्ग से सुचारू कर दिया गया। मंडिटा सरपंच ललित किशोर खटीक ने बताया कि इस हादसे में चतुर्भुज बेरवा और बाबूलाल बेरवा के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी पाइप गिरने की चपेट में बिजली के खंभे भी आ गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घायलों में महिला सुनीता बेरवा और पुरुष मदनलाल बेरवा शामिल हैं, जिनका कोटा में उपचार जारी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सांगोद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…