तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, एआईएडीएमके के विधायकों को पूरे सत्र से किया गया निलंबित
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एआईएडीएमके के सदस्यों ने कल्लाकुरिची हूच त्रासदी के मुद्दे को लेकर सवाल किए थे। इसके कारण पहले इन सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उनको विधानसभा के पूरे सत्र से ही निलंबित कर दिया गया। तमिलनाडु में कुछ दिन पहले कल्लाकुरिची में हुई जहरीली अवैध शराब त्रासदी में मंगलवार तक 58 लोगों की जान गई थी। वहीं कई लोग अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में ठनी हुई है। विपक्ष लगातार सत्तारूढ़ पार्टी को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। विपक्ष पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी एआईएडीएमके के विधायकों ने मंगलवार को इस मुद्दे को प्रश्नकाल सत्र में उठाने की कोशिश की। सत्र में इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई। जिसके बाद एआईएडीएमके के विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दे दिया गया। इसके बाद उन्हें प्रस्ताव पारित करके एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। वहीं बुधवार को फिर इसी बात को लेकर हंगामा होने पर विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी और अन्य एआईएडीएमके के विधायकों को पूरे विधानसभा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु ने विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने वाले एआईएडीएमके के विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। विधायकों ने प्रश्नोत्तर सत्र स्थगित करने की मांग की थी और कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर नारे लगाए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस तरह की सुनियोजित गतिविधियों में लिप्त हैं। उनका कहना है कि वह उनकी पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को "40/40" जीतते हुए बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। दरसअल हाल ही में हुए चुनावों में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर उनकी पार्टी ने जीत हासिल की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई