उत्तर प्रदेश साहित्य, संस्कृति और कलाओं से संपन्न प्रदेश-राज्यपाल
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासियों से अनौपचारिक संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं है बल्कि साहित्य, संस्कृति और कला की दृष्टि से भी इसने देश को निरंतर संपन्न किया है।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। उन्होंने बताया कि मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को भारत की विविधता में एकता की विशिष्ट भूमि बताते हुए कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का यही ध्येय है कि Óएक भारत श्रेष्ठ भारतÓ की हमारी गौरवमयी संस्कृति को स्मरण करते हुए देश के विकास में भागीदार बन सके।उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध अग्रवाल, नेहा गिरी, अर्चना सिंह, शुचि त्यागी, आरती डोगरा, वन सेवा की अधिकारी कविता सिंह आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान