वाराणसी पुलिस नें 21 लाख के कछुए किये बरामद
वाराणसी । वाराणसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह, वाराणसी की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नफ़र अभियुक्त रबिन्द्र कुमार उर्फ रवन पुत्र स्व0 सियाराम कश्यप निवासी ग्राम बख्तियार नगर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को आज 18 जनवरी, 2025 को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद बैग में भिन्न-भिन्न प्रजाति के छोटे-बड़े कुल 430 अदद कछुए बरामद हुए ।
अभियुक्त रबिन्द्र कुमार उर्फ रवन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गाँव के आस-पास तालाब व पोखरों से जिन्दा कछुआ इकठ्ठा करके घर पर रखता था और जब ये अधिक मात्रा में हो जाते थे, तब इनको राँची (झारखण्ड) में ऊँचे दामों पर बेचकर अच्छा पैसा कमाता था। इन कछुओं को बेचने के लिए वह आलमबाग बस अड्डे से वाराणसी आया था और फिर यहाँ से वह राची (झारखण्ड) जाने के लिए अगली बस का इन्तजार कर रहा था तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए कछुओं की कीमत बाजार में 21 लाख रुपए बताई जा रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?