‘प्लीज सर…’ कहती रही फैन, Varun Dhawan का अंदाज जीत रहा दिल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों कलाकार लखनऊ आए हुए थे। यहां से वापस लौटते समय एयरपोर्ट पर वरुण धवन की एक लेडी फैन ने उनसे एक खास गुजारिश की, जिसे देखकर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया।
महिला प्रशंसक की गुजारिश पर वरुण ने जीता दिल
मृणाल ठाकुर और वरुण धवन बीते दिन 19 मई को लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब दोनों सितारे वापस जाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी वरुण को देखकर उनकी एक महिला फैन उत्साह में आकर चिल्लाने लगी, "सर, सर... प्लीज एक फोटो"। वरुण धवन के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने पहले तो उस महिला को आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन अपनी फैन की आवाज सुनकर वरुण मुस्कुराए और पीछे मुड़कर खुद उस महिला के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। वरुण और उनकी फैन के इस खूबसूरत पल को सह-कलाकार मृणाल ठाकुर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
मृणाल ठाकुर ने उठाया लखनवी जायके का लुत्फ
लखनऊ के दौरे पर आईं मृणाल ठाकुर यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड का आनंद लेने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध टुंडे और गलौटी कबाब का स्वाद चखा। कबाब की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए मृणाल ने बेहद मजेदार अंदाज में लिखा| अगर आप लखनऊ आए और यहां के मशहूर गलौटी कबाब का स्वाद नहीं लिया, तो फिर क्या खाक लखनऊ आए!"
कब बड़े पर्दे पर आएगी 'है जवानी तो इश्क होना है'?
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 21 मई को दर्शकों के सामने आ जाएगा, जबकि यह फिल्म आगामी 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा