वीर पहाड़िया का ट्रोलर्स को करारा जवाब – मुझे और ट्रोल करो इससे मुझे
अभिनेता वीर पहाड़िया ने 'स्काई फोर्स' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया के डांस की काफी आलोचना और ट्रोलिंग हुई। अब वीर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ट्रोलिंग करना उनके लिए वाकई बेहद खास रहा। इससे सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल भी चर्चा में रही है।
इंटरव्यू में वीर पहाड़िया ने बताया कि वे अब ट्रोल होने के लिए जीते हैं। 'रंग' गाने में अपने वायरल डांस स्टेप को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे ये पसंद आया। मैंने अब तक कई सारे अभिनेताओं को देखा जो ट्रोल होते हैं। जिनके हमशक्ल होते हैं और उनके मीम भी बनते हैं। मैं भी अब उसी कैटेगरी में आ गया हूं। 20 दिन पहले मुझे कौन जानता था? अब अगर मैं यहां लंगड़ी करूंगा, तो वे मुझे पहचान लेंगे।
इंटरव्यू में वीर ने कहा, मैं पहली बार बताना चाहता हूं कि जब से मेरा गाना आया और जब से यह वायरल हुआ और ट्रोल हुआ, तब से मेरी व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि उसके बाद मेरे लिए बहुत सारे दरवाजे और रास्ते खुल गए हैं। मैं पहले ही दो शादियों में परफॉर्म कर चुका हूं। मैंने दुल्हन के साथ वह लंगड़ी स्टेप किया। वीर ने बताया कि वे इस दौरान दूल्हे से मजाक भी किया कि ये मेरा पांचवा फेरा है। अगर मैंने दो फेरे और किए तो दुल्हन मेरी हो जाएगी।
वीर पहाड़िया ने कहा कि अब उनके काम के कारण लोग उन्हें जानते हैं। उन्हें अपनी फिल्म में एक शानदार हिट गाना मिल गया है। अब मुझे कई अच्छे काम भी मिलेंगे क्योंकि लोग मेरे बारे में जानते हैं। जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, मैं उनसे यही कहूंगा कि वे और भी ज्यादा ट्रोल करें ताकि मुझे और भी ज्यादा काम मिले।
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आज होगी नई शुरुआत, सीएम करेंगे शिलान्यास
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा