ग्रामीण बदबूदार पानी पीने को 50 साल से मजबूर
धौलपुर । राजस्थान के धौलपुर जिले में दर्जन भर से ज्यादा गावों के लोगों को भीषण गर्मी में कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है। पिछले 50 सालों से यहां पानी की किल्लत है। सरमथुरा इलाके के डांग क्षेत्र के ग्रामीण तालाब और कुंआ से गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं।
जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर भैंसेना, भैसाख, समोला समेत दर्जन भर गांव के लोगों भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई कुएं हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर सूख चुके हैं और कुछ में से खारा पानी आता है जो पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में धरना प्रदर्शन कर मतदान का बहिष्कार किया था। जिसके बाद प्रशासन के लोगों और नेताओं ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को वोट के लिए राजी कर लिया था। उन्होंने भी आजतक अपना वादा पूरा नहीं किया है। जल जीवन मिशन योजना की बात करें तो इस ग्राम पंचायत में टंकी भी नहीं बनी है। ग्राम पंचायत के सरपंच यादव सिंह पानी की टंकी के लिए अधिकारियों से लेकर सांसद मनोज राजोरिया से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं निकला है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाबों में गंदा पानी भरा हुआ है। महिला और बच्चे सुबह और शाम पानी भरने जाते हैं। गंदे पानी घर लाते हैं फिर उसे कपड़े में छाना जाता है। इसके बाद पानी उबाला कर इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च के महीने में ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। मवेशी पालक भी पानी की समस्या की वजह से अपने रिश्तेदारों के यहां चले जाते हैं। जिसके बाद दूध जैसी सम्याओं के लिए जूझना पड़ता है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी