ब्यावर। वर्ष 2025 को विदाई एवं नववर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष्य में सर्वसम्मति से तय कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को एक भव्य एवं सौहार्दपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 2 बजे तिरुपति रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ,  संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संतोष रांका ने सभी का स्वागत किया,  संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत गर्मजोशी भरे स्वागत एवं चाय-नाश्ते के साथ की गई। इसके पश्चात आपसी मेल-जोल बढ़ाने हेतु विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक महिला सदस्य द्वारा रोचक कहानी प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही मधु जी मकाना ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।

 

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। सभी सदस्यों ने गेम्स एवं डांस के माध्यम से कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ₹30,000 की राशि एकत्र की गई।

 

इसी अवसर पर जीव दया का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बैठक में आगामी बसंत पंचमी एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

इस अवसर पर संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। एक नई सदस्य को ग्रुप में सम्मिलित कर उन्हें संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिससे समूह को और अधिक मजबूती मिली।

 

कार्यक्रम के अंत में सायं 6:15 बजे गर्मागरम भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने मधुर संगीत के साथ आनंदपूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सहयोग, सहभागिता एवं सामाजिक एकता की भावना के साथ हुआ। अंत मे संस्था की मंत्री श्रीमती उषा मोदी एवं संरक्षक श्रीमती मंजू भूतड़ा ने उपस्थित सभी  सदस्यों का आभार व्यक्त किया

 

यह आयोजन न केवल नववर्ष के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज में आपसी जुड़ाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देकर गया।