मतदान है आपका अधिकार, 19 अप्रैल को अवश्य करें मतदान
जयपुर । युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के अग्रदूत हैं यही कारण है कि लोकतंत्र के महापर्व में भी युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए युवा ना केवल स्वयं मतदान करें बल्कि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करें। यह कहना है अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर पूर्व एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती सुमन पंवार का।
श्रीमती सुमन पंवार ने यह बात सेन्ट्रल पार्क में सतरंगी सप्ताह के तहत पीले रंग की थीम पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों एनसीसी कैडिट एवं राजस्थान राज्य क्रिड़ा परिषद के युवा खिलाड़ीयों के साथ साथ मालवीय नगर के दो सौ से ज्यादा बीएलओ एवं सुपरवाइजर ने हाथों में मतदान जागरुकता के संदेशों की तख्तियां लेकर आमजन से 19 अप्रैल को मताधिकार के प्रयोग की अपील की। सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत रैली सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 2 से अंबेडकर सर्किल तक पहुंची, रैली अंबेडकर सर्किल का चक्कर लगाकर वापस राजस्थान हाई कोर्ट, शासन सचिवालय, महालेखाकार राजस्थान जयपुर एवं इनकम टैक्स ऑफिस के सामने से होते हुए वापस सेंट्रल पार्क गेट नंबर 2 पर आकर खत्म हुई।इससे पहले सेन्ट्रल पार्क में श्रीमती सुमन पंवार ने मतदान की शपथ दिलाई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला