अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित गिरफ्तार
जयपुर । जालौर जिले की बागरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों मदनलाल जाट पुत्र मीठु लाल (49) निवासी रणछोड़पुरा थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ एवं मोहनलाल थोरी पुत्र रामलाल (55) निवासी देपुर हिन्गलात थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी ज्ञान चंद्र यादव ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व सीओ गौतम चंद जैन के सुपरविजन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी मदनलाल जाट के विरुद्ध 3 अप्रैल 2022 को थाना रामसिन एवं मोहनलाल थोरी के विरुद्ध 19 अक्टूबर 2023 को थाना आहोर में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें घटना के वक्त से ही आरोपी फरार चल रहे थे।एसपी यादव ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ बागरा जीत सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से मादक पदार्थ तस्करी में वांछित इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मदनलाल जाट जिला स्तर पर टॉप 10 वांटेड की सूची में शामिल और 5000 का इनामी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि