राजस्थान में बारिश, अंधड़ और तूफान की चेतावनी
जयपुर । एक तरफ राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के चलते केंद्रीय नेताओं के तूफानी दौरे हो रहे हैं। दूसरी तरफ मौसम भी चुनावी मूड में है। मौसम के भी अलग अलग रूप देखे जा रहे हैं। एक तरफ तापमान 41 डिग्री पार है तो दूसरी तरफ बारिश, अंधड़ और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को ठंडी हवाएं चलीं। बादलों की आवाजाही रही लेकिन पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। पश्चिमी राजस्थान के 5 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ फलोदी सबसे गर्म रहा। तेज गर्मी के बीच मौसम भी दल बदलू नेताओं की तरह अलग अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ प्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तूफान की संभावनाएं बनी हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक के लिए लगभग पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने, मेघ गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आज बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना हैं। ऐसे में राज्य में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा जिसके तहत जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा का रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। तेज अंधड़ के साथ कई जिलों में बारिश हो सकती है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला