भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों पर हमें गर्व-राठौड़
जयपुर । राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से रेक्सको के गौरव सेनानियों ने शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिकों ने राजस्थान बजट 2025-26 में सैनिक कल्याण से जुड़ी घोषणाओं, विशेष रूप से वेतन में 10 प्रतिशत वृद्धि और ग्रेच्युटी की सौगात की सराहना की।
कर्नल राठौड़ ने सभी गौरव सेनानियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अभूतपूर्व सैनिक बताते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, सेवा और समर्पण पर संपूर्ण राष्ट्र को गर्व है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह उनका सौभाग्य और गर्व की बात है कि राजस्थान सरकार में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जैसा सैनिक कल्याण मंत्री मिला, जो सेना और सैनिकों की जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। रेक्सका के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों ने कर्नल राठौड़ का धन्यवाद किया और सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'